नोएडा में चोरो और आतंकियों का आतंक, थार रॉक्स के शीशे तोड़ उड़ाए दो लाख

बीमार भाई के इलाज के लिए रखे थे पैसे, अस्पताल से लौटते वक्त हो गई चोरी | आरोपी विशाल उर्फ ढोला की पहचान, पुलिस जाँच में जुटी गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर इलाके में देर रात बदमाशों ने एक नई थार रॉक्स गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके सभी शीशे तोड़ दिए और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद चुरा लिए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो से तीन युवक गाड़ी में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र का बताया जा रहा है।

कैसे हुई पूरी वारदात?

पीड़िता के अनुसार, बीते दिन उसके छोटे भाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे तत्काल इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। ऑपरेशन और अन्य मेडिकल खर्चों के लिए परिवार करीब दो लाख रुपये साथ लेकर गया था। अस्पताल में कुछ रकम खर्च होने के बाद बची हुई नकदी गाड़ी में रख दी गई थी। परिजनों ने नई थार रॉक्स गाड़ी को सेक्टर-45 सदरपुर स्थित शर्मा मार्केट के पास खड़ा कर दिया था। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच बदमाश मौके पर पहुंचे और गाड़ी के राइट साइड समेत आगे और पीछे के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद गाड़ी में रखी नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए।

CCTV से हुई आरोपी की पहचान

घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो से तीन युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने फुटेज देखकर एक आरोपी की पहचान विशाल उर्फ ढोला शर्मा निवासी सदरपुर के रूप में होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके साथ उसका एक अन्य साथी भी वारदात में शामिल था।

इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त प्रभावी नजर नहीं आती। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

पुलिस का रुख

सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना नोएडा में बढ़ती वाहन चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी में एक और गंभीर मामला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज स्पष्ट होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द संभव है। फिलहाल आगे की जाँच जारी है।

यह भी पढ़ें: सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट मजदूर हत्याकांड में हाफ एनकाउंटर, आरोपी अभिषेक के पैर में लगी गोली

यहां से शेयर करें