St. Hood Convent School, Dadri: सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर किया जागरूक, 90 एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ लिया भाग

St. Hood Convent School, Dadri: सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल में 40 यूपी बटालियन एनसीसी, ग्रेटर नोएडा के मार्गदर्शन में पुनीत सागर अभियान के तहत विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर आर्द्रभूमियों के पुनरुद्धार और संरक्षण पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एअनो) अर्पित शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 90 एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एचआईवी एच ऐ वी सतिश चंद और  निखिल ढाका (यूनिट) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आर्द्रभूमियों के संरक्षण, जल-संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरक संदेशों से कैडेट्स को प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा और प्लास्टिक उपयोग में कमी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एअनो अर्पित शर्मा के नेतृत्व में सभी कैडेट्स और उपस्थित लोगों ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण, स्वच्छ जल स्रोतों की सुरक्षा और प्रकृति के पुनर्जीवन हेतु सामूहिक पर्यावरण संरक्षण प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के समापन पर 40 यूपी बटालियन एनसीसी, ग्रेटर नोएडा द्वारा कैडेट्स के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश प्रभावशाली ढंग से उपस्थित सभी लोगों तक पहुँचाया।

यह भी पढ़ें: Mobile Snatching: मोबाइल झपटमारी और दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने सरगना और उसके साथी को किया गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक वारदातों दे चुके अंजाम

यहां से शेयर करें