रामलीला महोत्सव, मित्र मंडल ने जताया आभार

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा (पंजी.) द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव–2026 का भव्य एवं दिव्य समापन हो गया। आयोजन के सफल संपन्न होने पर मंडल के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, जल विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग, मार्गदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं के कारण महोत्सव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने सहयोगियों, दानदाताओं, प्रायोजकों, समाजसेवियों, रामभक्तों और मीडिया जगत के पत्रकार बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद किया, जिनके योगदान से आयोजन भव्य और यादगार बना।

आयोजन समिति की सराहना

डॉ. शर्मा ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम, समर्पण, निष्ठा, सेवाभाव और कुशल प्रबंधन से ही 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव–2026 सफल हो सका।

मीडिया की भूमिका

उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

सत्य, मर्यादा और सदाचार का माध्यम

डॉ. शर्मा ने कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मूल्यों को स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्श हम सभी को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी सहयोगियों और उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, “आप सभी का सहयोग हमारी शक्ति, आपका विश्वास हमारी प्रेरणा और आपकी सेवा भावना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा (पंजी.) की ओर से सभी सहयोगियों और रामभक्तों को पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, स्कूटर सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या

यहां से शेयर करें