Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News : बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, गेट पर लगाए बैनर Noida News : बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, गेट पर लगाए बैनर

Noida News : बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, गेट पर लगाए बैनर

Noida News : सेक्टर-120 में स्थित आरजी रेजीडेंसी सोसाइटी में करीब 500 निवासी पैसे देने बावजूद रजिस्ट्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं। निवासियों ने हर रविवार की तरह इस बार भी बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। सोसाइटी के निवासियों ने इकट्ठा होकर कैंपस में बिल्डर चोर है के नारे लगाए। साथ ही गेट के बाहर बिल्डर और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बैनर लगाए।

Noida News :

Noida Ramleela : सांसद और विधायक करेंगा सनातन धर्म रामलीला का शुभारंभ

आरजी रेजीडेंसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पीके जायसवाल ने बताया कि सोसाइटी में करीब 6 हजार निवासी रहते हैं। यहां पर निवासियों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर अपना आशियाना खरीदा, लेकिन आज तक उन्हें उनके घर का हक नहीं मिला है। सोसाइटी पेंडिंग रजिस्ट्री, क्लब, स्वीमिंग पूल, उचित पावर बैकअप, खराब गुणवत्ता के कारण बिल्डिंग की जर्जर स्थिति जैसी समस्याएं दूर होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ये समस्याएं 2016 से चली आ रही हैं। बिल्डर और अथॉरिटी की मिलीभगत के कारण निवासी लाचार दिख रहे हैं।
निवासियों के धरने में दो बड़े बैनर लगाकर नए टावर आरजी मिराज का विरोध किया गया। जिसकी लंबाई 20 फीट और 6 फीट चौड़ाई का बनाया गया है। बैनर को टावरों के ऊपरी मंजिल से नीचे लटकाया गया, जिससे नए ग्राहकों को जानकारी मिल सके कि पहले के बायर्स को कई पेंडिंग चीजें बिल्डर द्वारा पिछले सात वर्षों से मुहैया नहीं करवाई गई हैं। निवासियों का कहना है बिल्डर के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे, जब तक लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- Festival Navratri: नवरात्र के पहले दिन जलाभिषेक को दुर्गा मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

Noida News :

यहां से शेयर करें