Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दंड के तौर पर हटाए गए जिले के 4 थाना प्रभारी, थाना सेक्टर 20 एसएचओ बने धर्म प्रकाश दंड के तौर पर हटाए गए जिले के 4 थाना प्रभारी, थाना सेक्टर 20 एसएचओ बने धर्म प्रकाश

दंड के तौर पर हटाए गए जिले के 4 थाना प्रभारी, थाना सेक्टर 20 एसएचओ बने धर्म प्रकाश

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज कई थाना प्रभारी को इधर से उधर किया है। थाना सेक्टर 20 प्रभारी मनोज कुमार सिंह को आईटी सेल भेज दिया गया है। दंड मिलने के कारण उन्हें हटाया गया है। उनके अलावा थाना सेक्टर 126 प्रभारी सत्येंद्र कुमार, थाना नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार सिंह, थाना सेक्टर 142 थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार को दंड मिलने के कारण हटाया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन, सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई, हो रही दुआएं, कही ब्लड डोनेशन तो कही बांटे फल,

अब थाना सेक्टर 20 प्रभारी पुलिस कमिश्नर के पीआरओ धर्म प्रकाश शुक्ला को नियुक्त किया गया है, जबकि थाना सेक्टर 39 प्रभारी अजय सिंह चाहर को सेक्टर 126, जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सेक्टर 39, विपिन कुमार को थाना प्रभारी नॉलेज पार्क, विनीत राणा को चैकी प्रभारी की गिझोड़ से थाना 142 प्रभारी, सरिता मलिक को थाना ईकोटेक-1 से थाना प्रभारी एक्सप्रेस वे, अनुज पवार को चैकी प्रभारी एछर से थाना प्रभारी इकोटेक-1 बनाया गया है।

यहां से शेयर करें