Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संपूर्ण समाधान दिवसः मौके पर 147 में से महज 6 शिकायतों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवसः मौके पर 147 में से महज 6 शिकायतों का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवसः मौके पर 147 में से महज 6 शिकायतों का निस्तारण

आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 147 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 6 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। दादरी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 104 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 03 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

यह भी पढ़े : दंड के तौर पर हटाए गए जिले के 4 थाना प्रभारी, थाना सेक्टर 20 एसएचओ बने धर्म प्रकाश

 

सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जर्नादन सिंह, पुलिस के अधिकारी एसडीएम दादरी आलोक कुमार गुप्ता, मुख्य सीएमओ सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार सदर तहसील में एसडीएम सदर अंकित कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 04 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई। जेवर तहसील में एसडीएम जेवर अभय सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 39 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 3 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

यहां से शेयर करें