Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रिवेन्यू इंस्पेक्टर पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप रिवेन्यू इंस्पेक्टर पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

रिवेन्यू इंस्पेक्टर पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

Ghaziabad news :  विजय नगर में लोकार्पण करने गई महापौर से वार्ड 58 शिवपुरी निवासी ओमवीर सिंह पुत्र बालमुकुंद ने शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरा आवास का नंबर 52 है, हर वर्ष अपना ग्रहकर जमा करता आ रहा हूँ। लेकिन अब कुछ समय पहले मुझे बताया गया है कि आपका आवास का नंबर बदल गया है, अब 58 हो गया है। जिसपर दो लाख का गृहकर बकाया है। जबकि पहचान पत्र, आधार कार्ड, बिजली का बिल एवं अन्य कागजात पर मेरा आवास नम्बर 52 ही है। सभी कागजात रिवेन्यू इंस्पेक्टर एवं टैक्स इंस्पेक्टर को दिखाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

Ghaziabad news :

बल्कि रिवेन्यू इंस्पेक्टर प्रदीप तालियान ने कागज सही करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद से आज तक गृहकर ठीक नहीं किया गया है। मकान नम्बर 58 का गृहकर जमा करने का जोर दिया जा रहा है। महापौर ने पीड़ित की शिकायत सुनकर तत्काल जिम्मेदार अधिकारी को फोन कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी टैक्स विभाग का अधिकारी या कर्मचारी जनता को परेशान करेगा तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के विकास में जनता का बहुत बड़ा योगदान है। जनता के टैक्स से ही शहर का विकास और अधिकारियों को सैलरी मिलती है। अगर उन्हें अनावयक परेशान किया तो तत्काल उपरोक्त स्थ ल से हटाया जाएगा।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें