Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Road Show:यमुना प्राधिकरण फिल्म सिटी को हिट करने को मुबई में ऐसे करेगा रोड शो Road Show:यमुना प्राधिकरण फिल्म सिटी को हिट करने को मुबई में ऐसे करेगा रोड शो

Road Show:यमुना प्राधिकरण फिल्म सिटी को हिट करने को मुबई में ऐसे करेगा रोड शो

सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी को विकसित करने की कवायद
ग्रेटर नोएडा । यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी को विकसित करने के नियमों में बदलाव के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल होने की उम्मीद बढ़ गई है। फिल्म निमार्ता व निर्देशक बोनी कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउसों ने फिल्म सिटी में निवेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी के प्रतिनिधि साइट का निरीक्षण कर चुके हैं। सोमवार को बोनी कपूर के प्रतिनिधि प्राधिकरण के सीईओ (Dr. Arunveer Singh, CEO of Yamuna Authority) से मिले। इसके अलावा परियोजना की सफलता के लिए प्राधिकरण 26 अक्तूबर के बाद मुंबई में रोड शो (Road Show) की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़े : रिवेन्यू इंस्पेक्टर पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

 

बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस बीएसके एंटरटेनमेंट के प्रतिनिधि प्राधिकरण सीईओ से मिले
एक हजार एकड़ में प्रस्तावित यमुना फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा और पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। पूर्व में निकाले गए ग्लोबल टेंडर में सिर्फ एक ही कंपनी आगे आई थी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कुछ नियमों पर आपत्ति जताई थी और इस पर शासन ने सुझाव मांगे थे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मांग पर लाइसेंसिंग पीरियड 90 साल कर दिया गया है, जो पहले 60 साल का था। पहले मोरोटोरियस पीरियड 4 साल का था, जिसे बढ़ाकर अब 7 साल कर दिया गया है। पहले रेवेन्यू शेयरिंग फिक्स प्रीमियम 116 करोड़ रुपये और लाभांश में हिस्सेदारी थी। अब केवल लाभांश में हिस्सेदारी है। यह कुल लाभांश का पांच प्रतिशत होगा। इसी से बिडिंग शुरू होगी। चयनित कंपनी को कम से कम 10 हजार वर्गमीटर के भूखंड को सब लाइसेंस देने की अनुमति रहेगी। अब दोबारा से ग्लोबल टेंडर निकाला गया है, जिसकी प्री बिड 26 अक्तूबर को होगी। परियोजना को लेकर निकाले गए ग्लोबल टेंडर की प्री बिड 26 अक्तूबर को है।

यह भी पढ़े : Greater Noida: अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के लिये भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान

क्या कहते है CEO डॉ़ अरुणवीर सिंह 
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह (Dr. Arunveer Singh, CEO of Yamuna Authority) ने बताया कि फिल्म सिटी में निवेश को लेकर कई प्रोडक्शन हाउस सामने आए हैं। अब तक कई प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि साइट का निरीक्षण कर चुके हैं। सोमवार को बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस बीएसके एंटरटेनमेंट के लाइन प्रोड्यूसर विनोद कुमार बिन्नी मिले और परियोजना के संबंध में जानकारी ली। फिल्म सिटी में निवेश की इच्छा जताई है।

यहां से शेयर करें