सेवानिवृत्ति जीवन का एक बड़ा बदलाव है

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने लाइफ आफ्टर रिटायरमेंट कार्यशाला को किया संबोधित करते हुए कहा कि
New Delhi news  पुलिस आयुक्त सतिश गोलचा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक बड़ा बदलाव है और इसके लिए शुरूआत से ही वित्तीय योजना बनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग और सामाजिक रूप से जुड़े रहना चाहिए।
पुलिस आयुक्त ने पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श आॅडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के रिटायर होने वाले कर्मियों के लिए एक लाइफ आफ्टर रिटायरमेंट विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरूआत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान अर्जित अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को रिटायरमेंट के बाद भी समाज के हित में उपयोग किया जा सकता है। अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने दूसरे करियर की योजना पहले से बनाएं और नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहें।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वित्तीय योजना, स्वास्थ्य देखभाल और मानसिक संतुलन रिटायरमेंट के बाद के जीवन के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कर्मियों को सलाह दी कि वे अपनी बचत और निवेश की सही योजना बनाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपने कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी कर्मियों का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बना रहे।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अप्रैल , मई और जून में रिटायर होने वाले सभी रैंक के 709 पुलिस कर्मियों, स्पेशल सीपी क्राइम देवेश चंद्र श्रीवास्तव और स्पेशल सीपी ट्रेनिंग संजय कुमार मौजूद रहे।


New Delhi news

कलकाजी स्कूल में नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान


New Delhi news  नशे के खिलाफ युवाओं और छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कलकाजी स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर मुख्यमंत्री श्री स्कूल में मंगलवार को नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल की कक्षा 6 और 8वीं के करीब 200 छात्रों और 7 शिक्षकों ने भाग लिया।
एएनटीएफ पुलिस उपायुक्त ने राहुल अलवाल ने छात्र व छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से प्रेरणादायक व शिक्षाप्रद व्याख्यान दिया।
उन्होंने 1933 मानस पोर्टल और नशा विरोधी ई-प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी दी।

New Delhi news

यहां से शेयर करें