भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

New Delhi news  उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने प्रदर्शन, आंदोलन और दंगा जैसी परिस्थितियों में पुलिस की तैयारियों और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला राहुल अलवाल की निगरानी में हुआ, जिसमें सभी थाना प्रभारियों सहित करीब 200 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित और तितर-बितर करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वाटर कैनन, वज्र वाहन, आंसू गैस गन और अन्य दंगा रोधी उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया।
अभ्यास में टीम समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया, पुलिस बल की संरचना और रणनीतिक तैनाती पर भी जोर दिया गया, ताकि बड़ी भीड़, हिंसक प्रदर्शन या अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों के दौरान पुलिस प्रभावी और संतुलित कार्रवाई कर सके। डीसीपी ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और बेहतर तैयारी से सार्वजनिक व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

New Delhi news

यहां से शेयर करें