आपरेशन विश्वास से 568 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

New Delhi news  उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने तकनीक आधारित ह्यआॅपरेशन विश्वासह्ण के तहत 568 खोए या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस किया।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 के बीच जिला एडवांस नॉलेज-बेस्ड साइंटिफिक हेल्पडेस्क (डीएएकेएसएच) टीम ने विशेष अभियान चलाया। निरीक्षक राम मनोहर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल के आईएमईआई नंबर की ट्रैकिंग और दूरसंचार कंपनियों के साथ समन्वय के जरिए मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइलों में सबसे पुराना दिसंबर 2021 में चोरी हुआ था, जबकि सबसे हाल का मई 2026 में चोरी हुआ था।
सीईआईआर व्यवस्था के तहत गुम या चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उसमें दूसरी सिम डालने पर भी वह सामान्य रूप से मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं हो पाता। नेटवर्क पर मोबाइल सक्रिय होने पर प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस उसे ट्रेस कर सकती है।
संबंधित थानों के एसीपी, एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने दिल्ली पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने कहा कि तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग के समन्वय से नागरिकों की खोई संपत्ति वापस दिलाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें