ग्रेटर नोएडा वेस्ट: न्यूटेक ला पलासिया सोसाइटी में मेंटेनेंस विवाद, निवासियों ने कर्मचारियों पर अभद्रता का लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित न्यूटेक ला पलासिया (Nutech La Palacia) सोसाइटी में मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन पर शिकायतों को नजरअंदाज करने और कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली में देकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे निवासी

सोसाइटी निवासी सोमेश्वर के अनुसार, दो दिन पहले सोसाइटी के कुछ निवासी मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायतों का समाधान करने के बजाय वहां मौजूद मेंटेनेंस कर्मचारियों ने महिला सहित अन्य निवासियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

बिसरख पुलिस को दी शिकायत

घटना के बाद नाराज निवासियों ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी की समस्याओं के समाधान के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया गया, जिससे लोगों में रोष है।

प्रबंधन का पक्ष नहीं आ सका सामने

मामले में सोसाइटी के प्रबंधन से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।

जंतर-मंतर विवाद: अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान, बोले- 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ अभियान हर हाल में होगा

यहां से शेयर करें