नोएडा की औद्योगिक प्लॉट स्कीम, लेने वालों की लगी कतार,  19 प्लॉटों के लिए आए 231 आवेदन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में निकाली गई 19 औद्योगिक प्लॉटों की योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। योजना को उद्योग जगत से अच्छा प्रतिसाद मिला है। प्राधिकरण के उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन 19 औद्योगिक प्लॉटों के लिए कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अब प्राधिकरण की ओर से सभी आवेदनों की विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों और पात्रता की जांच के बाद केवल वैध आवेदनों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पात्र आवेदकों के बीच ई-नीलामी (ई-ऑक्शन) की तिथि घोषित की जाएगी, जिसके माध्यम से प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।

यह औद्योगिक प्लॉट नोएडा के सेक्टर-3, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-80, सेक्टर-162 और सेक्टर-164 में स्थित हैं। इन प्लॉटों का क्षेत्रफल 115 वर्ग मीटर से लेकर 5,354 वर्ग मीटर तक है, जिससे छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लॉट लेने का अवसर मिलेगा। प्राधिकरण का मानना है कि इस योजना से नोएडा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नए उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब उद्योग जगत की नजर पात्र आवेदनों की सूची और ई-नीलामी की तारीख पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: बंगाल न्यूज़: बारुईपुर नाबालिग बलात्कार-हत्या का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर

यहां से शेयर करें