नोएडा सेक्टर-105 के शिव मंदिर में भव्य ‘कृष्णोत्सव’ संपन्न, भजन-संकीर्तन से गूंजा प्रांगण, पूर्व मुख्य सचिव रहे मुख्य अतिथि

नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-105 स्थित श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर परिसर में आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 कार्यकारिणी समिति की ओर से भव्य ‘कृष्णोत्सव’ का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उल्लास से भरे इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर देर रात तक भक्ति गीतों तथा जयकारों से गूंजता रहा।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

पूर्व मुख्य सचिव रहे मुख्य अतिथि

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. राजेन्द्र कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आरडब्ल्यूए द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने भी सभी को संबोधित करते हुए देशवासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

आयोजन में आरडब्ल्यूए के महासचिव राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष रानी गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया सहित कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान और नवीन पालीवाल ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शिवकुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा, योगेश गर्ग, राकेश भाटी, ब्रह्म सिंह, मोनू चौहान, कपिल चौहान और विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मध्यरात्रि अभिषेक बना मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे खास पल मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक रहा। वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार, ‘हरे कृष्णा’ महामंत्र के सामूहिक संकीर्तन और झांझ-मंजीरों की धुन के बीच यह अभिषेक संपन्न हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हीर की बावड़ी: पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा के 4 साल पूरे, हीर की बावड़ी में हुआ चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन, 3700 किमी नंगे पैर चलकर 10 लाख लोगों को किया जागरूक

यहां से शेयर करें