Maruti Discount Offers: नई दिल्ली। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारों पर इस महीने आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी की Nexa डीलरशिप के जरिए मिलने वाली कई कारों पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे फायदे मिल रहे हैं।
आइए जानते हैं किन कारों पर कितनी बचत का मौका दिया जा रहा है।
Maruti Grand Vitara पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का ऑफर
मारुति की मिड साइज एसयूवी Grand Vitara पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहक इस एसयूवी को खरीदने पर 3 लाख रुपये से ज्यादा तक की बचत कर सकते हैं।
इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, रोड टैक्स लाभ, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं।
Maruti Invicto पर 2.10 लाख रुपये तक की छूट
मारुति की प्रीमियम एमपीवी Invicto पर भी ग्राहकों को बड़ी राहत मिल रही है। इस लग्जरी एमपीवी को खरीदने पर अधिकतम 2.10 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
ऑफर में कई तरह के फायदे शामिल हैं, जिससे इसकी कीमत ग्राहकों के लिए कम हो सकती है।
Maruti Jimny पर 45 हजार रुपये तक फायदा
ऑफ-रोडिंग के लिए मशहूर Maruti Jimny पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है। इस एसयूवी को खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 45 हजार रुपये तक की बचत मिल सकती है।
Maruti XL6 पर भी मिल रहा डिस्काउंट
मारुति की लोकप्रिय एमपीवी XL6 पर भी इस महीने ऑफर उपलब्ध हैं। ग्राहक इस कार को खरीदते समय करीब 45 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
Maruti Baleno और Fronx पर भी ऑफर
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की Maruti Baleno पर ग्राहकों को इस महीने करीब 40 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।
वहीं, कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की Maruti Fronx पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार बदल सकते हैं ऑफर
ध्यान देने वाली बात यह है कि डिस्काउंट ऑफर शहर, डीलरशिप, स्टॉक और कार के वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी Nexa डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर ले लें।
Maruti Grand Vitara

