Kids Cleanliness Drive: शहर को स्वच्छ बनाने निकले 5 नन्हे बच्चे, बड़ों के लिए बने प्रेरणा

Kids Cleanliness Drive: नोएडा। सेक्टर-105 में इन दिनों पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिल रही है, जहां पांच नन्हे बच्चों ने अपने शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है। प्रसिद्ध स्टेप बाय स्टेप स्कूल में पढ़ने वाले प्रशस्त कुमार, तिष्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल हर महीने नियमित रूप से सेक्टर-105 में विशेष स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इतनी कम उम्र में सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए इन बच्चों का सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना और लोगों को जागरूक करना समाज के लिए एक बड़ा संदेश बन गया है। इन नन्हे पर्यावरण मित्रों का यह निस्वार्थ प्रयास न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि बड़ों के लिए भी सीख देने वाला है।

RWA अध्यक्ष ने की सराहना

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बच्चों के इस अनूठे प्रयास की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि जब तक प्राधिकरण और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिक भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक स्वच्छ नोएडा का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रशस्त, तिष्या, शिवनंदिनी, यशवी और कबीर जैसे बच्चों की यह पहल साबित करती है कि अगर नीयत साफ हो तो बदलाव की शुरुआत किसी भी उम्र में की जा सकती है। उन्होंने इन बच्चों को पूरे नोएडा के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पेड़-पौधों की देखभाल भी कर रहे बच्चे

सार्वजनिक स्थलों को अपने घर की तरह स्वच्छ रखने और पेड़-पौधों की देखभाल करने का जो संदेश ये बच्चे अपने कार्यों से दे रहे हैं, वह एक सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक नोएडा के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Ramgarh Cement Factory Blast: रामगढ़ की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण धमाका, 3 इंजीनियरों की गई जान; यूनिट इंचार्ज का बड़ा खुलासा

यहां से शेयर करें