Greater Noida: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में BPBD इंटरनेशनल अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 2 गोल्ड समेत 8 पदक

Greater Noida। गौतमबुद्ध नगर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा नोएडा सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में दनकौर स्थित बीपीबीडी (BPBD) इंटरनेशनल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

चैंपियनशिप में सोनी और गगन ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं कार्तिक, लक्ष्य मलिक, हिमांशु खटाना और अवनी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।

इसके अलावा अवनीश द्विवेदी और आर्यन सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी की उपलब्धियों में इजाफा किया।

अनुशासन और मेहनत से मिलती है सफलता

विद्यालय के खेल शिक्षक सौरव ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों में सफलता का मूल मंत्र नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी निरंतर मेहनत करते रहें तो वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक संदीप गर्ग और सुबोध गर्ग ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय खेलों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: नोएडा में इस फ्रॉड को लेकर हो गया बवाल, रिटायर्ड सैना के अफसर से 2.3 करोड़ की ठगी

यहां से शेयर करें