Greater Noida Dowry Murder Case: दहेज में 10 लाख न मिलने पर विवाहिता की छत से गिराकर हत्या, मायके पक्ष का आरोप

Greater Noida Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। मायके पक्ष के मुताबिक दहेज में करीब 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को जानबूझकर छत से गिराया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, और हाल के दिनों में यह प्रताड़ना और बढ़ गई थी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। गौरतलब है कि हाल के महीनों में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दहेज हत्या और प्रताड़ना से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Amrapali Golf Homes: आम्रपाली गोल्फ होम्स में अनियंत्रित ट्रक ने गेट नंबर-3 को तोड़ा, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

यहां से शेयर करें