नोएडा: गांधी जयंती पर अरावली बी-1 में स्वच्छता अभियान, निवासियों में दिखा उत्साह

नोएडा, सेक्टर-34। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अरावली बी-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-34 की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव जगदीश जोशी ने बताया कि इस अभियान में पदाधिकारियों और निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर सिंह, संरक्षक डॉ. बी.जी. सिंह, उपाध्यक्ष किशोर सक्सेना, संयुक्त सचिव दिलीप रावत और कोषाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ राजीव जोशी, विनय सिंह, उपेंद्र सिंह, गिरीश सती, विजय लाखचोरा, रामकृष्णन, डॉ. अख्तर हुसैन, बृजेश त्रिपाठी, मनोज रावत, द्वारका प्रसाद चमोली, अमित रस्तोगी और एस.एस. पिल्लई सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अभियान के दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई, साथ ही निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे के उचित निस्तारण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने इस दौरान “स्वच्छ बी-1, स्वस्थ बी-1 — स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी, हमारी भागीदारी” का नारा भी दिया।

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ भी बर्बरता, तीन अरेस्ट

यहां से शेयर करें