‘आॅपरेशन चक्र’ में द्वारका पुलिस का बड़ा प्रहार, 72 घंटे में 30 आॅटो लिफ्टर दबोचे

New Delhi news  राजधानी में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘आॅपरेशन चक्र’ ने महज 72 घंटे में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की इस विशेष मुहिम के दौरान 30 आॅटो लिफ्टर गिरफ्तार किए गए, जबकि 64 चोरी के वाहन बरामद कर 64 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। यह दिल्ली पुलिस की पहली जिला-स्तरीय विशेष रिकवरी ड्राइव मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य वाहन चोरी के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करना था।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थानों और आॅपरेशन इकाइयों ने एएटीएस (आॅटो एंटी थेफ्ट स्क्वॉड) की अगुवाई में खुफिया सूचनाओं के आधार पर छापेमारी, निगरानी, एएनपीआर (आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) तकनीक और व्यापक पिकेट चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान बरामद 64 वाहनों में 61 दोपहिया और तीन चारपहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 17 आदतन अपराधी, चार बद कैरेक्टर (बीसी) भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 36 वाहन चिन्हित पार्किंग स्थलों, 23 आदतन वाहन चोरों तथा तीन पिकेट चेकिंग के दौरान बरामद किए, जबकि दो वाहन एएनपीआर तकनीक की मदद से पकड़े गए।
द्वारका पुलिस का कहना है कि ‘आॅपरेशन चक्र’ का मुख्य लक्ष्य आदतन वाहन चोरों, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों और वाहन चोरी से जुड़े अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना था। अभियान की सफलता से न केवल वाहन चोरी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि सड़क अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।
72 घंटे की बड़ी उपलब्धियां
30 आॅटो लिफ्टर गिरफ्तार।
64 चोरी के वाहन बरामद (61 दोपहिया, 3 चारपहिया)।
64 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा।
17 आदतन अपराधी और 4 बद कैरेक्टर गिरफ्तार।
एएनपीआर तकनीक, खुफिया निगरानी और पिकेट चेकिंग से मिली सफलता।
वाहन चोरी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई।\

New Delhi news

यहां से शेयर करें