दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के उपायों की दी जानकारी

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ह्यनशा मुक्त भारत अभियानह्ण के तहत सीलमपुर स्थित जेजे क्लस्टर क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 35 से 40 स्थानीय निवासियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इसके स्वास्थ्य, परिवार तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पोस्टर, पंपलेट और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
एएनटीएफ अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे एएनटीएफ, स्थानीय पुलिस अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन टअठअर-1933 पर सूचना दें। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और सुरक्षित एवं नशामुक्त दिल्ली के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना हमारा लक्ष्य
क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पुलिस उपायुक्त गौरव गुप्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें