दिल्ली पुलिस ने हाईवे डकैती का घंटों में किया खुलासा, छह आरोपी दबोचे

New Delhi news  आउटर-नॉर्थ जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने 27 मई 2026 की तड़के हुई सनसनीखेज हाईवे डकैती और अपहरण मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार/अपहृत कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 26-27 मई की रात यूईआर-टू के पास चोटी मेट्रो कट, होलंबी खुर्द के नजदीक एक व्यक्ति अपने घर लौट रहा था, तभी एक सफेद मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार ने उसकी बाइक को रोका। कार में बैठे चार लोगों ने पीड़ित को जबरन रोककर मारपीट की और उसे कार में खींच लिया। इसके बाद उसे चलती गाड़ी में पीटा गया और उसका मोबाइल फोन तथा बाइक लूट ली गई। बाद में आरोपी पीड़ित को नरेला के हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी नरेला के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित , हर्ष, सुधीर, संकेट और दो किशोर निवासी हरियाणा और दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद मारुति फ्रॉन्क्स कार, पीड़ित की पल्सर 125 मोटरसाइकिल और वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दोनों किशोरों को आॅब्जर्वेशन होम भेजा गया है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर इलाके में अन्य हाईवे लूट मामलों में भी शामिल रहा है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें