नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से आज भी राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास (Entry/Exit) अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। Delhi Metro के अनुसार, यह व्यवस्था आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने (Interchange) की सुविधा जारी रहेगी।
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, वहां फिलहाल यात्रियों को प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी।
इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
DMRC की ओर से जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित स्टेशनों पर सुबह 7:30 बजे से एंट्री और एग्जिट बंद है:
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ (ITO)
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी
DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों पर बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
यात्रियों से DMRC की अपील
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले DMRC के आधिकारिक अपडेट और मेट्रो सेवाओं की स्थिति अवश्य जांच लें।

