Delhi news द्वारका जिला साइबर पुलिस ने साइबर निवेश ठगी से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए नोएडा के सेक्टर-137 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड, तीन लैपटॉप, 28 चेकबुक, 18 पासबुक/वेलकम लेटर, तीन पासपोर्ट, ?1.09 लाख नकद और एक वाई-फाई राउटर बरामद हुआ है।
*सोशल मीडिया के जरिए फंसाया*
पुलिस के अनुसार, द्वारका सेक्टर-16 निवासी महिला जून में सोशल मीडिया पर निवेश संबंधी विज्ञापन के जरिए ह्यऋ४ल्ल२ि कल्ल५ी२३ह्ण नामक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ी। ग्रुप में शेयर बाजार में असाधारण रिटर्न का झांसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। बाद में व्हाट्सऐप के जरिए बैंक खातों की जानकारी देकर रकम जमा कराई गई। महिला ने 16 और 19 जुलाई को क्रमश: ?3 लाख और ?2.50 लाख ट्रांसफर किए।
*तकनीकी जांच से नोएडा पहुंची टीम*
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी व वित्तीय विश्लेषण किया। इसके आधार पर सेक्टर-137 स्थित एक सोसायटी में छापा मारकर पीयूष बाला (28), भरत जी. पूजारी (32) और सूरज कुमार (24) को पकड़ा गया।
*बैंकिंग सामग्री जुटाने और लेन-देन संभालने का आरोप*
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों के संपर्क में आए थे। वे बैंक खातों की लॉगिन डिटेल, सिम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड जुटाने तथा डिजिटल लेन-देन से जुड़े काम में कथित रूप से शामिल थे। जांच में आरोपियों से जुड़े खातों के संबंध में दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में छह एनसीआरपी शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें करीब ?4 लाख की ठगी का उल्लेख है।

Delhi news

