गौतमबुद्ध नगर में भाजपा का मीडिया संवाद, कुँवर ब्रजेश सिंह ने 12 वर्षों में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों का दिया ब्यौरा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के – 12 वर्ष बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज सैक्टर-27 के क्लब हाउस में एक व्यापक मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुँवर ब्रजेश सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकारों द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर मीडिया के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की, साथ में गौतमबुध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी से विधायक तेजपाल सिंह नागर, महेश चौहान, अन्य स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और नोएडा महानगर के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|

इस अवसर पर ब्रजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक देश ने कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास देखा है। उन्होंने रेलवे, हवाई संपर्क, सड़क व अन्य बुनियादी ढांचे के सुधारों के साथ-साथ आर्थिक प्रगति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। मंत्री ने जोर देकर कहा कि 2014 से पहले और 2014 के बाद का भारत जनता ने अपनी आँखों से बदलाव के रूप में देखा है और यही बदलाव तीन बार केन्द्र में जनादेश के रूप में परिलक्षित हुआ 2014, 2019 और 2024 में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनकर सरकार को बहुमत दिया।

ब्रजेश सिंह ने बताया कि एक सर्वे एजेंसी के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर लोकप्रियतम नेताओं में शामिल माना गया है। उन्होंने कहा कि इस लोकप्रियता का श्रेय प्रधानमंत्री की नीतियों और जनहितकारी पहलों को जाता है, जिनका लाभ किसानों, महिलाओं, युवाओं व गरीबों तक पहुंचा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल्याण के चार प्रमुख वर्ग—गरीब, महिला, युवा और किसान—पर विशेष ध्यान दिया गया है और इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाएँ बनाकर विकास की नीतियाँ संचालित की गईं।

मंत्री ने कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में एक नए भारत की कल्पना को वास्तविक रूप में बदलते देखा है और यह परिवर्तन केवल आंकड़ों में नहीं बल्कि सामान्य जनता की जिन्दगी में होने वाले सुधारों में स्पष्ट है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर में भी केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन, अवसंरचना परियोजनाओं और स्थानीय विकास कार्यों की प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि यह क्षेत्र भी इन पहलों से पटरी पर है और आने वाले समय में और तेज़ विकास की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने स्थानीय विकास, सड़क और ट्रैफिक सुधार, रेल कनेक्टिविटी, हवाई संपर्क और सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित सवाल उठाए। मंत्री ने इन सवालों का संतोषजनक जवाब देते हुए बताया कि रोजगार सृजन, किसानों के लिए योजनाएँ, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय परियोजनाओं की समय-सीमा और जिन प्रगतियों पर काम हुआ है, उनका संक्षिप्त ब्यौरा भी दिया।

समापन भाषण में मंन्त्री ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार का मकसद विकास को सब तक पहुंचाना है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वे योजनाओं की उपलब्धियों के साथ-साथ उन चुनौतियों को भी उजागर करें जिन पर मिलकर काम करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले वर्षों में विकास और अधिक समावेशी और तीव्र हो सके। कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ और मीडिया संवाद में स्थानीय पत्रकार, छायाकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडियात्मक प्रश्नोत्तर सत्र और फोटो-ऑप भी आयोजित नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें: भारतीय निशानेबाजी का ‘सुनहरा सितारा’ अस्त, जसपाल राणा नहीं रहे, गुरु की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं मनु भाकर

यहां से शेयर करें