Indian Women’s Kabaddi Team नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों से नई दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके परिश्रम, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की सराहना की। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाकर देश को गौरवान्वित किया है। Indian Women’s Kabaddi Team
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के महिला कबड्डी फाइनल में भारतीय टीम ने 26 सितंबर को ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखा।
रेल भवन में हुई मुलाकात के दौरान भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा और कोच नीता मोरेश्वर दाडवे भी मौजूद रहीं। रेलवे से जुड़ी खिलाड़ियों में दक्षिण मध्य रेलवे की रितु नेगी और पिंकी रॉय, उत्तर रेलवे की पूजा तथा पश्चिम रेलवे की सोनाली विष्णु शिंगटे और राज रानी शामिल थीं। कोच नीता मोरेश्वर दाडवे भी दक्षिण मध्य रेलवे से जुड़ी हैं। Indian Women’s Kabaddi Team
रेलवे खेल प्रतिभाओं को दे रहा बढ़ावा
भारतीय रेलवे लंबे समय से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में योगदान दे रहा है। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के माध्यम से खिलाड़ियों को संस्थागत सहयोग और रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे वे खेल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं। रेलवे के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
महिला कबड्डी टीम की यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है। रेल मंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताया।
Indian Women’s Kabaddi Team

