Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मन्नत पूरी न होने पर पंडित को जौनपुर में बनाया बंधक मन्नत पूरी न होने पर पंडित को जौनपुर में बनाया बंधक

मन्नत पूरी न होने पर पंडित को जौनपुर में बनाया बंधक

नोएडा। मनोकामना पूरी न होने की खीझ में एक पुरोहित को ही बंधक बनाकर फिरौती मांगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

यह मामला नोएडा के सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद निवासी पुरोहित अनिल तिवारी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक जौनपुर निवासी आशीष यादव और प्रवेश यादव ने कुछ समय पहले किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए पंडित जी से धार्मिक अनुष्ठान करवाया था। जब लंबे समय बाद भी उनकी मनोकामना पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने इसका दोष पुरोहित पर मढ़ दिया।

बहाने से बुलाकर बनाया बंधक

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पंडित जी को दोबारा पूजा कराने के बहाने 5 सितंबर को जौनपुर बुलाया। वहां पहुंचते ही उन्हें एक कमरे में कैद कर लिया गया। आरोपियों का तर्क था कि पहली पूजा में खर्च हुई राशि उन्हें वापस चाहिए। इसके बाद उन्होंने पुरोहित के परिजनों से संपर्क कर उन्हें छोड़ने की एवज में 1 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की सूझबूझ से हुआ खुलासा

पीड़ित परिवार ने 9 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रणनीति बनाते हुए पीड़ित के बेटे से आरोपियों को रकम लेने नोएडा बुलवाया। इस दौरान आरोपी पंडित जी को साथ लेकर नोएडा पहुंच गए। जैसे ही वे फिरौती की रकम लेने आए, पुलिस ने रविवार को सर्फाबाद के पास दोनों को धर दबोचा और मामले का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के मशीदा गांव निवासी आशीष यादव और प्रवेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: एआई से महिला की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप

यहां से शेयर करें