Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिला को चुड़ैल समझ पीट-पीटकर मारडाला – जय हिन्द जनाब महिला को चुड़ैल समझ पीट-पीटकर मारडाला – जय हिन्द जनाब

महिला को चुड़ैल समझ पीट-पीटकर मारडाला

कानपुर। बिल्हौर थानाक्षेत्र के बंभियापुर गांव में शौच के लिए गई एक अधेड़ महिला को गांव के बाहर एक परिवार ने चुड़ैल समझकर ने पीटकर मार डाला। सुबह महिला का शव गांव के बाहर खेत पासे झाडिय़ों में पड़ा मिला।

पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है जांच में पता चला कि रात में चुडैल का हल्ला मचाने वाले परिवार के सभी पुरुष सदस्य फरार हैं।

बिल्हौर के बंभियापुर निवासी भरत सिंह की पत्नी जशोदा (42) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। गुरुवार रात करीब 1.30 बजे शौच के लिए निकली तो साथ में पति भी था लेकिन कुछ दूर जाने के बाद टॉर्च लेने वह घर लौट आया। टॉर्च लेकर वहां पहुंचा तो जशोदा गायब थी।

काफी तलाशने के बाद कुछ नहीं पता चला तो भरत घर लौट गया। सुबह सूचना आई कि पड़ोसी गांव कटरा देवहा में किसी महिला का शव खेत किनारे झाडिय़ों में पड़ा है। कटरा देवहा पहुंचे भरत ने शव की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या की आशंका जताते हुए पति को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की थी।

पुलिस का कहना है कि पति के शर्ट और हाथ में खून लगा था। घर में कुल्हाड़ी मिली है।

यहां से शेयर करें