Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में शादी से पहले दुल्हन की मौत : बरात की तैयारी मातम में बदली – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा में शादी से पहले दुल्हन की मौत : बरात की तैयारी मातम में बदली – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा में शादी से पहले दुल्हन की मौत : बरात की तैयारी मातम में बदली

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गांव मुरादगढ़ी में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया, जब बरात उठाने की तैयारी के बीच दुल्हन की मौत की दुखद खबर दूल्हे के घर पहुंची। पलभर में ही शहनाई की धुन मातम की सिसकियों में बदल गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव मुरादगढ़ी निवासी बिजेंद्र सिंह के बेटे कौशल का विवाह बुलंदशहर के थाना काकोड़ क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक की बेटी से तय था। पूर्व सैनिक वर्तमान में नोएडा में निवास करते हैं और बरात रबूपुरा से नोएडा जानी थी। मंगलवार को दूल्हे का पूरा परिवार बरात की तैयारियों में व्यस्त था, हर तरफ उत्सव का माहौल था। तभी दुल्हन के परिवार की ओर से उसकी मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार युवती की मृत्यु अज्ञात बीमारी के कारण हुई। खबर मिलते ही दूल्हे का परिवार तुरंत नोएडा रवाना हो गया। युवती के परिजन उसके पार्थिव शरीर को काकोड़ स्थित पैतृक गांव लेकर आए, जहां अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जो घर कुछ घंटे पहले शादी की रौनक से गुलजार था, वहां मायूसी और गम का साया छा गया।

 

यह भी पढ़ें: श्रम कानूनों की अनदेखी पड़ी भारी : 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त, शिक्षा एक्सपो भी टला

यहां से शेयर करें