Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दादरी पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उपचार के लिए भेजा अस्पताल – जय हिन्द जनाब दादरी पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उपचार के लिए भेजा अस्पताल – जय हिन्द जनाब

दादरी पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

गौतमबुद्धनगर। थाना दादरी पुलिस ने मंगलवार को एक सफल मुठभेड़ के दौरान लूट और छिनैती के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दादरी पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूट व छिनैती के अभियोग में वांछित अभियुक्त शाकिर पुत्र राजू, निवासी कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर नई बस्ती श्मशान घाट के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अभियुक्त ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को दबोच लिया गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 143/2026, धारा 281, 352, 309(6), 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत थाना दादरी में पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में शादी से पहले दुल्हन की मौत : बरात की तैयारी मातम में बदली

यहां से शेयर करें