Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में छह जल पुलिस चौकियां से जन सुरक्षा मजबूत बनाने की कवायद, जानिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्लान – जय हिन्द जनाब नोएडा में छह जल पुलिस चौकियां से जन सुरक्षा मजबूत बनाने की कवायद, जानिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्लान – जय हिन्द जनाब

नोएडा में छह जल पुलिस चौकियां से जन सुरक्षा मजबूत बनाने की कवायद, जानिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्लान

Noida News: नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार जन सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। अब कमिश्नर के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जल सुरक्षा और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में छह जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों, घाटों एवं जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बचाव व राहत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है। चलिए बताते है पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का पूरा प्लान।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपात स्थिति में बचाव
बता दें कि कमिश्नरेट द्वारा प्रस्तावित इन जल पुलिस चौकियों के माध्यम से अवैध गतिविधियों की रोकथाम, बाढ़ संभाव्यता से निपटना, छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा आपात स्थितियों में त्वरित बचाव कार्य किया जाएगा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ एकत्रित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस चैकियों की स्थापना को आवश्यक बताया गया है।

आधुनिक उपकरणों से लैस होगी चौकी
प्रत्येक जल पुलिस चैकी आधुनिक उपकरणों से लैस होगी। इनमें प्रशिक्षित पुलिस बल, रबरयुक्त बचाव नौकाएं, प्रशिक्षित नाव चालक, स्थानीय गोताखोर एवं आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक जल पुलिस चैकी पर एक चैकी प्रभारी, मुख्य आरक्षीध्आरक्षी के साथ दो रबरयुक्त बचाव नौकाओं के संचालन हेतु दो बोट चालक, दो सहायक बोट चालक तथा प्रत्येक बोट के लिए चार से आठ स्थानीय गोताखोर (प्राइवेट) और आपदा मित्र तैनात रहेंगे। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार जनशक्ति में वृद्धि भी की जा सकेगी।

इन स्थानों पर होंगी जल पुलिस चौकियां
नोएडा जोनः थाना सेक्टर-126 क्षेत्र अंतर्गत ओखला बैराज की पूर्व दिशा में कालिंदी कुंज यमुना पुल के नीचे
सेंट्रल नोएडा जोनः थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे, कुलेसरा क्षेत्र
ग्रेटर नोएडा जोनः थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में ग्राम कामबक्शपुर, यमुना तटीय क्षेत्र, थाना दादरी क्षेत्र में कोट नहर, थाना दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर पुलिया, थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम चंडीगढ़, यमुना नहर क्षेत्र

मुख्य कार्य एवं दायित्व
इनका मुख्य काम घाटों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना। भीड़ प्रबंधन, बैरीकेडिंग एवं बचाव कार्य, नौकाओं का निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन, स्थानीय नाविकों, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों से समन्वय आदि करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस आयुक्त ने आधुनिक स्मार्ट यातायात बूथों का किया लोकार्पण

यहां से शेयर करें