Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Traffic Police Advisory: दिल्ली जा रहे है तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस का जान लें प्लान Traffic Police Advisory: दिल्ली जा रहे है तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस का जान लें प्लान

Traffic Police Advisory: दिल्ली जा रहे है तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस का जान लें प्लान

Traffic Police Advisory:  22 जनवरी यानी बीती रात 10 बजे से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होने जा रही है। 25 जनवरी की रात 10 बजे से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने तक नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा गया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सभी प्रकार के मालवाहक वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते है। इससे परेशानियों से बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़े : Amity University: क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने जीती एमिटी नेशनल ट्रायल एडवोकेसी टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफी

 

विकल्प के लिए है ये रास्ते
नोएडा बार्डर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यंत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
डीएनडी से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न करने के बाद नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चालक यमुना नदी पूल से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चालक जीरो प्वाइंट से परीचैक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, जो इंस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। किसी प्रकार की परेशानी होने पर यातायात विभाग की हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर वाहन चालक मदद लें।

यहां से शेयर करें