Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Republic Day: घूमने के लिए भारत की ये ऐतिहासिक जगहें Republic Day: घूमने के लिए भारत की ये ऐतिहासिक जगहें

Republic Day:गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए भारत की ये ऐतिहासिक जगहें

Republic Day:

Republic Day: इस साल 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 26 जनवरी वीकेंड में होने के कारण, इस विशेष दिन को बच्चे से लेकर बूढ़े, सभी लोग खुशी में घूमने का प्लान बना रहे हैं. यहां हम आपको देश के विभिन्न हिस्सों में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कुछ सर्वोत्तम स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस खास मौके का आनंद ले सकते हैं.

Republic Day:

इंडिया गेट
राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट विशेष रूप से 26 जनवरी के अवसर पर घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थानों में से एक है. यह ऐतिहासिक स्थल कर्तव्य पथ पर स्थित है, जिसमें 26 जनवरी को होने वाली परेड में भाग लेने का एक शानदार अवसर है.

इंडिया गेट से कुछ कदम की दूरी पर स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल भी एक दर्शनीय स्थल है, जिसे आप 26 जनवरी के मौके पर आसानी से आगंतुक बनकर देख सकते हैं नेशनल वॉर मेमोरियल देश के वीर शहीदों की श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित किया गया है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें सुरक्षित रखने के लिए बहादुरी दिखाई.

Republic Day:
जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh)- 26 जनवरी के मौके पर आप जलियांवाला बाग भी घूमने के लिए जा सकते हैं. जलियांवाला बाग वही जगह है जहां पर हजारों मासूम लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई थी. जलियांवाला बाग, पंजाब के अमृतसर में स्थित है और यह जगह शहादत का सबसे बड़ा प्रतीक है. यहां आप वाघा-अटारी बॉर्डर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां परेड के अलावा रिट्रीट समारोह भी देख सकते हैं.
Republic Day:

साबरमती आश्रम (गुजरात)- अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के जीवन की एक झलक को पेश करता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. आप यहां पर ध्वजारोहण समारोहों में भी भाग ले सकते हैं.

कारगिल वॉर मेमोरियल (kargil war memorial)- गणतंत्र दिवस के मौके पर आप लद्दाख स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल भी घूमने जा सकते हैं. 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था. इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल वॉर मेमोरियल बनाया गया था.

Republic Day:
लोंगेवाला बॉर्डर
राजस्थान में आजादी से जुड़ी एक ऐतिहासिक जगह जो उभरती है, वह है लोंगेवाला बॉर्डर, जो जैसलमेर में स्थित है. यहां 26 जनवरी को ही नहीं, बल्कि सालभर भर में हजारों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं. साल 1971 के युद्ध की जीत की यादों को ताजगी से भरने के लिए, लोंगेवाला बॉर्डर एक अद्वितीय स्थल है. यहां 26 जनवरी को कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें आप शामिल हो सकते हैं.

Republic Day:

यहां से शेयर करें