Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ram Lalla Diamond Crown: उद्योगपति ने दान किया 11 करोड़ का मुकुट Ram Lalla Diamond Crown: उद्योगपति ने दान किया 11 करोड़ का मुकुट

Ram Lalla Diamond Crown: सूरत के उद्योगपति ने दान किया 11 करोड़ का मुकुट, छह किलो है वजन

Ram Lalla Diamond Crown:

Ram Lalla Diamond Crown: गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति के लिए उन्होंने एक ‘मुकुट’ दान किया है जिसका मुल्य 11 करोड़ रुपये है। इस मुकुट को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
Ram Lalla Diamond Crown:

Ram Lalla Diamond Crown:

सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। बता दें कि मुकेश पटेल परिवार सहित अयोध्या गए और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को तैयार किया गया मुकुट भेंट किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय को यह मुकुट सौंपा गया। अब इसे भगवान धारण करेंगे।

मणिक, मोती और नीलम मुकुट में लगाए गए
विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नावदिया ने कहा कि रामलला के लिए सोने और कीमती पत्थरों से बना मुकुट मंदिर को भेंट किया गया था। नवदिया ने कहा कि सूरत की कंपनी के दो कर्मचारी रामलला की मूर्ति के सिर का माप लेने आए थे। मुकुट तैयार होने के बाद विमान से उसे पांच जनवरी को अयोध्या लाया गया था। स्वर्ण के अलावा, इसमें छोटे और बड़े आकार के हीरे, माणिक, मोती और नीलम सहित अन्य कीमती पत्थर जड़े गए हैं।

Ram Lalla Diamond Crown:

यहां से शेयर करें