Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेज-2 पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि सेक्टर 82 कट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी दोनों को रोका गया। जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह दोनों शातिर वाहन चोर हैं।
पुलिस दोनों को थाने ले आई। इनकी निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। फिलहाल इन मोटरसाइकिलों को ट्रेस करने की कोशिश की जा
रही है।

वाहन चोर गिरफ्तार स्कूटी बरामद
नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। यह स्कूटी हाल ही में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र से चोरी की गई थी। जानकारी के अनुसार बीती रात सेक्टर 20 पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी घनश्याम और अमर को रोका गया। जब उनसे स्कूटी के कागजात मांगे गए तो मौके से भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूर पहुंचते ही उन्हें पकड़ लिया। स्कूटी हाल ही में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र से चोरी की गई थी।

यहां से शेयर करें