Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद तीन झपटमार गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद तीन झपटमार गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद तीन झपटमार गिरफ्तार

New Delhi/Rajouri Garden: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन सक्रिय झपटमारों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राजन उर्फ भोला को पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों की पहचान सोनू और करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार, दो स्कूटी (जिनमें से एक चोरी की थी), एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 15 हजार रुपये की झपटी हुई नकदी बरामद की है।

डीसीपी दाराडे शरद भास्कर ने बताया कि राजौरी गार्डन थाना टीम झपटमारी की घटनाओं की जांच में जुटी थी। इसी दौरान कार नंबर से सुराग मिलने पर पुलिस ने सोनू को पकड़ा। उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सोनू ने अपने साथियों राजन और करण के बारे में बताया। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने करण को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से चोरी की स्कूटी मिली।

26 अक्टूबर को गुप्त सूचना पर एसआई प्रकाश कश्यप की अगुवाई में पुलिस टीम ने बसई दारापुर रिंग रोड के पास जाल बिछाया। कुछ देर बाद राजन चोरी की स्कूटी पर पहुंचा और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, राजन पर चोरी, झपटमारी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 46 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से राजौरी गार्डन और पश्चिम विहार क्षेत्र में हुई पांच झपटमारी वारदातों का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़े: एसिड अटैक मामले में खुलासा: पीड़िता के पिता पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

यहां से शेयर करें