Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सरकार ने कॉरपोरेट आयकर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सरकार ने कॉरपोरेट आयकर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15

सरकार ने कॉरपोरेट आयकर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई

new delh news  आयकर विभाग ने शनिवार को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए कॉपोर्रेट्स द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा को 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दी है। केंद्रीय प्रत्?यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
वित्?त मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी एक परिपत्र में कहा कि 31 अक्टूबर की समय-सीमा बढ़ाई जाएगी। सीबीडीटी के मुताबिक आकलन वर्ष 2024-25 (चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कॉपोर्रेट्स के आयकर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नई समय-सीमा अब 15 नंवबर, 2024 है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर में सीबीडीटी ने आयकर आॅडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा को सात दिन बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी थी।

 

यहां से शेयर करें