Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मतदाता सूची से लोगों के मिल रहे नाम गायब – जय हिन्द जनाब मतदाता सूची से लोगों के मिल रहे नाम गायब – जय हिन्द जनाब

मतदाता सूची से लोगों के मिल रहे नाम गायब

नोएडा। मतदाता सूची में नाम को लेकर प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान फुस्स नजर आ रहा है। प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा था कि सभी लोगों के नाम सूची में सही रहेंगे और बरकरार रहेंगे, लेकिन अब मतदाता सूची से ही नाम गायब दिख रहे हैं। सेक्टर- 44 स्थित पर्ल टावर में रहने वाले समाजसेवी अनिल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अमिता सिंह का नाम मतदाता सूची से गायब है। लोकतंत्र के महासमर में फिर से श्रीमती अमिता का नाम नहीं होने की बात रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उन्हें बताई गई। उन्होंने बताया कि सूची में उन्होंने नाम दर्ज कराने को फार्म भी दिया था। इसके अलावा कई अन्य शहरों से भी मतदाता सूची में नाम ना होने के मामले सामने आ रहे हैं।

यहां से शेयर करें