Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मॉल्स में क्योस्क लगाकर किया है अतिक्रमण, आग लगी तो कैसे बचेंगे लोग? प्राधिकरण से शिकायत – जय हिन्द जनाब मॉल्स में क्योस्क लगाकर किया है अतिक्रमण, आग लगी तो कैसे बचेंगे लोग? प्राधिकरण से शिकायत – जय हिन्द जनाब

मॉल्स में क्योस्क लगाकर किया है अतिक्रमण, आग लगी तो कैसे बचेंगे लोग? प्राधिकरण से शिकायत

Noida k  Mall me Encroachment:  जब कोई बड़ा हादसा होता है तभी प्रशासन और प्राधिकरण की नींद खुलती है। ऐसे में प्राधिकरण तो बड़े हादसे का इंतजार करता है। सेक्टर 18 में कृष्णा अपरा प्लाज़ा में आग लगी लेकिन गमीनत की बात ये रही थी कि लोगों ने कूद कूद कर जान बचा ली। हालांकि वे घायल हो गए, ऐसे में अब मांग उठने लगी है कि शहर में अलग अलग मॉल इसके अंदर बनाए गए क्योस्क अतिक्रमण कर रहे हैं। नक्शे में जिस एरिये को मॉल्स प्रबंधन ने खाली दिखाया है। वहाँ इस वक्त अधिक कमाई के लिए मॉल प्रबंधन ने क्योस्क लगा दिए हैं। लोगों को यदि अचानक से भागना पड़े तो ये सब उसमें बड़ी बाधा है। कोई अनहोनी होने पर क्योस्क लोगों की जान भारी पड़ सकते हैं। सभी मॉल्स में इस तरह के क्यों देखे जा सकते हैं। मगर प्राधिकरण के अफसर जब यहाँ घूमने जाते होंगे तो संभवतः आंखें बंद कर लेते होंगे। अब कोफ़ेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस तरह के क्योस्क प्राधिकरण हटवाए, क्योंकि जो नक्शे में नहीं है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। माॅल्स में घुमने केे लिए सेकड़ों लोग जाते है।

 

यह भी पढ़ें: अच्छेजा में चलाया बुलडोजर: अवैध कॉलोनी काटने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 8 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

यहां से शेयर करें