Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं :अशोक चौहान – जय हिन्द जनाब Noida Authority: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं :अशोक चौहान – जय हिन्द जनाब

Noida Authority: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं :अशोक चौहान

Noida Authority: ।  भारतीय किसान यूनियन मंच की पंचायत का आयोजन गाँव नंगली वाजिदपुर में किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा अनूप र्निवाण ने ओर संचालन अशोक चौहान ने किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने गांव के सभी पदाधिकारी से कहा कि 29 अक्टूबर 2025 से नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन है, जिसमें आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए  अपने-अपने गाँव में सभी किसानों को जागरूक करें और भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचने का काम करें। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों में अब किसानों की समस्याओं पर चर्चा ही नहीं होती है, जिसका जीता जागता उदाहरण 3 अक्टूबर को की गई नोएडा की बोर्ड बैठक है। जिसमें नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए एक भी मुद्दा पास नहीं किया, जिससे किसानों में भारी रोष है। भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक चरन सिंह प्रधान ने सभी पदाधिकारी से कहा कि किसानों का भविष्य आप लोगों के हाथ में है। आप किसानों के साथ जहां कहीं भी अन्याय और शोषण हो उसके खिलाफ बिना डरे हुए किसानों की समस्या की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे।
भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि 29 अक्टूबर  को नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके लिए सभी गांव में अलग-अलग टीम बनाकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है सभी किसान भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर अपने हक्कू की आवाज को बुलंद करेंगे और 81 गांव के किसान अपना हक लेकर रहेंगे। पंचायत में  बाबा ब्रह्म सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, गौतम लोहिया, पीतम चौहान,लोकेश चौहान, डीपी चौहान ,पप्पू चौहान, सोनू बजरंगी, अशोक चौहान, अमित बैसोया, उमंग शर्मा , गजेंद्र बैसोया , प्रकाश चौहान, भवर सिंह चौहान,प्रेम सिंह , प्रिंस भाटी, मूले चौहान, कवर पाल चौहान, कालू चौहान, राजवीर चौहान,पुष्पेंद्र चौहान, लोकेश चौहान, सत्ते चौहान दीपक चौहान, प्रिंस चौहान आदि  पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में AOA की ‘तानाशाही’ के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा रेजिडेंट्स का गुस्सा

यहां से शेयर करें