Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नए वर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग – जय हिन्द जनाब नए वर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग – जय हिन्द जनाब

नए वर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

नववर्ष को लेकर पुुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार नववर्ष के दृष्टिगत सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी के नेतृत्व में सभी एसीपी व थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए व बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों की रोककर तलाशी ली जा रही है एवं नियमों का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
वीरवार को पुलिस अधिकारियों नो मेट्रो स्टेशन, मॉल्स व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा कर्मियों को चेक किया गया एवं सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया है जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे एवं सड़क जाम की समस्या न हो पाए। सभी मुख्य स्थानों व चौराहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर वाहन ना खड़ा करने तथा यातायात बाधित ना हो |

यहां से शेयर करें