Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रहे सावधान! रसगुल्लों में मिले कीड़े, 110 किलो कराए नष्ट, गाय का घी भी जब्त – जय हिन्द जनाब रहे सावधान! रसगुल्लों में मिले कीड़े, 110 किलो कराए नष्ट, गाय का घी भी जब्त – जय हिन्द जनाब

रहे सावधान! रसगुल्लों में मिले कीड़े, 110 किलो कराए नष्ट, गाय का घी भी जब्त

Greater Noida। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए लागातर अभियान चलाकर छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी छापेमारी की गई। एक दुकान पर छापेमारी के दौरान कीड़े मिलने पर 110 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए। इसके अलावा विभाग की टीम ने दूध और पनीर समेत खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए भेजे। सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने सेक्टर-115 सोरखा में दशरथ सिंह द्वारा सप्लाई किए जा रहे रसगुल्लों की गुणवत्ता को परखा। रसगुल्ला अस्वच्छ स्थिति में पाए गए। कीड़े पड़े होने के कारण लगभग 110 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट करा दिए गए।
सेरेलेक इंडिया फैक्टरी से लिए सैंपल
उद्योग केंद्र-2, सेक्टर इकोटेक-3 स्थित सेरेलेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी से दूध और घी का नमूना लिया गया। लगभग 128 किलोग्राम गाय का घी प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत होने, निर्माण तिथि अंकित न होने और अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण जब्त कर लिया गया। साथ ही, नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। इसके अलावा नीरज बघेल की फैक्टरी से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। दनकौर से पनीर का नमूना लिया गया। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित बाबू रतन मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना लिया गया। जेवर टोल प्लाजा पर मधु डेयरी मथुरा के टैंकर से दिल्ली जा रहे दूध का नमूना लिया गया। पड़ूंआपुरा आगरा की श्रीश्याम डेयरी से गाजियाबाद जा रहे पनीर का नमूना लिया गया। ग्रेनो वेस्ट के चैहान स्टोर और चैधरी स्टोर से पनीर का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

Noida Authority: किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं :अशोक चौहान

यहां से शेयर करें