Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

हथियारों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना कविनगर पुलिस ने हथियारों का जखीर बरामद किया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है। बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग एटा के जंगल में अवैध रूप से हथियार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। खेत के अंदर पड़े टीन शेड में हथियार बनाए जा रहे थे। यहां से 6 तमंचे व 29 अर्ध बने तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक मुरसलीन और टिंकू उर्फ पिंटू यह हथियार सप्लाई करने की फिराक में थे। मुरसलीन थाना कविनगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है।

यहां से शेयर करें