Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भड़काऊ पोस्ट डाला तो खैर नहीं – जय हिन्द जनाब भड़काऊ पोस्ट डाला तो खैर नहीं – जय हिन्द जनाब

भड़काऊ पोस्ट डाला तो खैर नहीं

नोएडा। चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाडऩे की कोशिश करेगा या फिर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालेगा तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण का।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग टीम काम कर रही है। ठीक उसी तरह पुलिस ने भी अपनी मॉनिटरिंग टीम बनाई है। यदि भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वैभव कृष्ण ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर यह भी पता लगाया जाएगा कि यह पोस्ट कहां से आया और सबसे पहले इस पोस्ट को किस व्यक्ति ने डाला। किसी भी तरह की गड़बड़ी या फिर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां से शेयर करें