Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दस राज्यों के लोगों से करोड़ों ठगने वाले गैंग पकड़ा दस राज्यों के लोगों से करोड़ों ठगने वाले गैंग पकड़ा

दस राज्यों के लोगों से करोड़ों ठगने वाले गैंग पकड़ा

Ghaziabad news  साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रे़डिंग के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जालसाज से दस राज्यों में हुई पौने दस करोड़ रुपये की साइबरी ठगी के 17 मामलों का खुलासा हुआ। इनमें गाजियाबाद में हुई 68.60 लाख की ठगी भी शामिल है।
वसुंधरा सेक्टर-10 के डी-ब्लॉक में रहने वाले 62 वर्षीय उमाकांत जेना भारत सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। सात मई को फेसबुक पर रचना राय नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को गुरुग्राम निवासी बताते हुए कहा कि वह एक प्लेटफार्म के जरिये करीब साढ़े तीन वर्षों से शेयर ट्रेडिंग में सफलतापूर्वक निवेश कर रही हैं। उसने उन्हें एक लिंक भेजा, जिसके जरिये उन्होंने पंजीकरण किया। शुरूआत में निवेश करने पर जालसाजों ने आॅनलाइन मुनाफा दशार्या और 17 हजार रुपये निकालने की इजाजत भी दे दी। इसके बाद धीरे-धीरे करके उनसे 68.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को साइबर थाने में केस दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। साइबर थाना पुलिस ने उमाकांत जेना से ठगी गई रकम में से 6.32 लाख रुपये रिकवर करते हुए गिरोह को ट्रेस किया और नगर कोतवाली क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़ राजस्थान की भूपार सागर तहसील स्थित ताणा के खटीक मोहल्ला निवासी मनोज खटीक के रूप में हुई।

यहां से शेयर करें