Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ओमसन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्व की रही धूम ओमसन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्व की रही धूम

ओमसन पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्व की रही धूम

muradnagar news ओमसन पब्लिक स्कूल में मगलवार को दीपावली महोतसव धूमधाम से मनाया गया। दीपावली उत्सव में बच्चो ने सुन्दर दीए, बंधनवार, ग्रीटिंग कार्ड, कंडील आदि बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि तहसीलदार मोदीनगर रजत सिंह, स्कूल प्रबंधक अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से गणपति व माँ लक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने अपने नृत्य व गीतों से दीपावली पर्व को पर्यावरण एवं प्रदूषण मुक्त सुरक्षित दीपावली मानाने के लिए प्रेरित किय। साथ ही विभिन्न एक्टिविटीज में शिव, अव्युक्त , आयुष्मा ,अव्यांश , विनिशा , आरुषि, समृधि, दिव्यांका, अवेश, जैस्वी,अन्वय , माही, हिताक्षी, आराध्या, वैष्णवी , नम्रा, केशिका, सोनम , लविश , इशिता , हर्षिल ,शाशकं, आयुष ,स्नेहा, हिशांक , श्रेया आदि विजयी रहे। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में नव्या , अदिति , सभ्यराज , भूमि , वंशिका ,तन्वी आदि विजयी रहे।
मुख्य अतिथि तहसीलदार मोदीनगर रजत सिंह ने प्रतियोगी छात्र- छात्राओं को पुरुस्कृत किया।
स्कूल प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बताया कि जीवन में कार्य मन और आत्मा से करें, देश, दुनिया व समाज के लिए करें।
इस अवसर पर रितु दास, छवि रस्तोगी, उषा, प्रीति, प्रवेश, ओमप्रकाश, गजेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें