Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने साइबर ठगी के 61,456 रुपए पीड़ित के खाते में कराएं वापस पुलिस ने साइबर ठगी के 61,456 रुपए पीड़ित के खाते में कराएं वापस

पुलिस ने साइबर ठगी के 61,456 रुपए पीड़ित के खाते में कराएं वापस

Ghaziabad news  कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर सेल, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 61,456 पीड़ित के खाते में वापस करवा दी।
पीड़िता आकृति निवासी ऊ2 टावर, सुपरटेक लिविंगस्टोन, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद से यह धोखाधड़ी आॅनलाइन माध्यम से की गई थी।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने एनसी 4 पी पोर्टल पर दर्ज सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। साइबर सेल ने मर्चेंट और बैंक से पत्राचार और तकनीकी प्रयासों के जरिए यह धनराशि 18 सितंबर 2025 को आवेदिका को लौटा दी। राशि वापस मिलने के बाद आकृति ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया।

यहां से शेयर करें