Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बसपाईयों ने लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत बसपाईयों ने लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत

बसपाईयों ने लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत

Modinagar news  बसपा ने क ांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को होने वाली महारैली का एलान किया है। लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। निवाड़ी रोड स्थित मुन्नी वाटिका के विशाल सभागार में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने बैठक कर लखनऊ महारैली को सफल बनाने की रणनीति बाई। इस दौरान पूर्व जिपंस डॉ बबली गुर्जर ने बसपा का दामन थाम लिया और लखनऊ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि मुनकाद अली ने कहा कि बसपा वंचित और शोषितों की पार्टी है, जो इन्हीं के अधिकारों को लेकर हमेशा संघर्षरत रही है। इसके अलावा सर्व समाज के हितों की लड़ाई भी बसपा हमेशा से लड़ती आ रही है। हितों और अधिकारों की लड़ाई के लिए पार्टी आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर विशाल रैली निकालेगी। महारैली में पार्टी अध्यक्ष मायावती हिस्सा लेंगी। मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर रैली को सफल बनाने की अपील की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर ने दावा किया कि आने वाले महीनों में मेरठ मंडल से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज बसपा से जुड़ेगा।
इस मौके पर मेरठ मंडल कोआॅर्डिनेटर मनोज जाटव, पूर्व विधायक वहाब चौधरी, पूर्व मंत्री दयाराम सेन, राजकुमार सैन, डॉ केपी सिंह, तेजपाल जाटव, प्रसिद्ध गायक टीकम नगर, दक्ष नागर, हरिराज नागर, लक्की चुड़ियाला, परवेज तोमर, आलोक भारती, दीवान चंद चुड़ियाला, मोहित, नदीम चौधरी, सभासद परवीन गुर्जर, नीटू चौधरी, धरमबीर जाटव, धीर सिंह, गौतम आनंद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Modinagar news

यहां से शेयर करें