Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं रूक रहे हादसे, कैंटर में घुसी बेकाबू कार, दो की मौत – जय हिन्द जनाब यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं रूक रहे हादसे, कैंटर में घुसी बेकाबू कार, दो की मौत – जय हिन्द जनाब

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं रूक रहे हादसे, कैंटर में घुसी बेकाबू कार, दो की मौत

दिल्ली से शॉपिंग कर लौट रहे थे आगरा

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार आई10 कार एक कैंटर में जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चला रहे युवक अपना आपा खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में गाड़ी चला रहे युवक समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकुर गुप्ता जो कि दादरी के रहने वाले हैं उनकी शादी आगरा में नेहा गुप्ता से होने वाली थी। अंकुर का साला विक्रम, वैशाली, दीक्षा अपनी बहन नेहा की शादी की तैयारी को लेकर शॉपिंग करने नोएडा आए हुए थे। शॉपिंग करके वापस आगरा जाने के दौरान रबूपुरा थाना क्षेत्र के पास उनकी कार खराब खड़े एक कैंटर जा घुसी और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

यहां से शेयर करें