Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Luxor Jail: बंदी ने फर्स्ट डिवीजन से पास की इंटर, आजीवन कारावास की सजा काट रहा... Luxor Jail: बंदी ने फर्स्ट डिवीजन से पास की इंटर, आजीवन कारावास की सजा काट रहा...

Luxor Jail: बंदी ने फर्स्ट डिवीजन से पास की इंटर, आजीवन कारावास की सजा काट रहा…

Luxor Jail:। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को आया था। इस परीक्षा में जिले के हजारों बच्चों ने परचम लहराया था। इस परीक्षा में ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में बंद एक युवक भी पास हुआ है। लेकिन खास बात यह है कि उसने जेल में रहकर तैयारी की और फर्स्ट डिवीजन से इंटर की परीक्षा पास की।

यह भी पढ़े : Noida News: मोबाइल-एलईडी चोरी करने के हैं शौकीन है ये युवक, लाखों का माल कोड़ियो में बेच देते हैं, जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जिला कारागार के जेलर जे पी तिवारी ने बताया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के इंटरमीडियट परीक्षा में जेल का एक बंदी फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ है। कैदी का नाम दिगानंत उर्फ अनंत त्यागी है। आरोपी गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे का रहने वाला है। अनंत ने 2016 में एक व्यक्ति का मर्डर किया था। जिसके बाद से उसे गिरफ्तार कर डासना जेल भेजा गया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 20 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है।
जेलर ने बताया कि अनंत को गाजियाबाद की डासना जेल से 2023 में ग्रेटर नोएडा के लुक्सर लाया गया था। तभी से वह इस जेल में है। अनंत ने तैयारी कर इंटर की परीक्षा पास की है। वह आगे भी पढ़ाई रखना चाहता है। जेल प्रशासन की तरफ से उसकी हर संभव सहायता की जाएगी।

यहां से शेयर करें